Tuesday

01-07-2025 Vol 19

भाजपा को भी कर्नाटक का फैसला करना है

2157 Views

karnatak bjp : ऐसा नहीं है कि कर्नाटक में सिर्फ कांग्रेस के सामने सिरदर्द है। कांग्रेस की ही तरह भाजपा को भी कर्नाटक का फैसला करना है। राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के करीबी बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने विजयेंद्र को हटाने की मुहिम छेड़ी है। उनका कहना है कि विजयेंद्र से संगठन नहीं संभल रहा है। (karnatak bjp)

गौरतलब है कि विजयेंद्र कर्नाटक भाजपा के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे हैं। सबको पता है कि राज्य की लिंगायत राजनीति येदियुरप्पा के कंधे पर टिकी है। तभी बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के खेमे की ओर से वी सोमन्ना का नाम आगे किया जा रहा है।

also read: योगी सरकार ने पेश किया 8.08 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

बी श्रीरामुलू का नाम भी आगे (karnatak bjp)

यतनाल के इस अभियान में रमेश जरकिहोली शामिल हैं। कर्नाटक की राजनीति में जरकिहोली परिवार का असर भी देखने लायक है। (karnatak bjp)

एक तरफ भाजपा में रमेश जरकिहोली प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मुहिम छेड़े हुए हैं तो उधर कांग्रेस में उनके भाई और राज्य सरकार के मंत्री सतीश जरकिहोली ने कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

जरकिहोली पांच भाई हैं और पांचों विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य हैं। कांग्रेस के सतीश जरकिहोली की बेटी प्रियंका चिक्कोडी सीट से सांसद बन गई है। (karnatak bjp)

बहरहाल, भाजपा के बागी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना नेता बनाया है। हालांकि बोम्मई खुद को अलग रखे हुए हैं।

यतनाल खेमे की ओर से एससी या एसटी अध्यक्ष बनाने का दांव भी चला रहा है। इसके लिए बी श्रीरामुलू का नाम भी आगे किया गया है।

NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *