कर्नाटक भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर सिर फुटौव्वल
बाकी पार्टियों में क्रॉस वोटिंग होती है तो वह बड़ा मुद्दा नहीं बनता है। लेकिन आज की भाजपा में क्रॉस वोटिंग हो जाना निश्चित रूप से बड़ा मुद्दा है। कर्नाटक में भाजपा के 11 विधायकों ने एमएलसी के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। इस पर सिर फुटौव्वल है। भाजपा आलाकमान को इसकी पूरी जानकारी चाहिए। दिल्ली से कहा गया है कि किसी तरह से उन 11 लोगों की पहचान की जाए, जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में वोट किया। 11 लोगों की क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा की सहयोगी जनता दल एस का उम्मीदवार हार गया और कांग्रेस का...