कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इन दिनों सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनको लेकर निगेटिव खबरें ही ज्यादा आईं। उनसे जुड़े कई मामलों की जांच को लेकर खबरें आती रहती हैं। लेकिन उन्होंने दिखाया है कि कर्नाटक भाजपा की जहां तक बात है तो बॉस वे ही हैं। (B. S. Yediyurappa)
उनका और उनके बेटे कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का विरोध करने वाले वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा ने अनुशासन की कार्रवाई करते हुए अपने वरिष्ठ नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। अभी सिर्फ एक ही नेता के खिलाफ कार्रवाई हुई है लेकिन इसके जरिए उन का साथ देने वाले सभी नेताओं को संदेश दे दिया गया है।
Also Read: ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए महाराष्ट्र में पैसा
कर्नाटक भाजपा में घमासान: येदियुरप्पा बनाम बागी नेता (B. S. Yediyurappa)
असल में विधानसभा का चुनाव हारने के बाद से ही कर्नाटक भाजपा के कई नेताओं ने येदियुरप्पा और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोला है। बसनगौड़ पाटिल यतनाल इस विरोध का चेहरा हैं। लेकिन परदे के पीछे से इसमें कांग्रेस के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का भी नाम लिया जा रहा है। (B. S. Yediyurappa)
इसके अलावा पार्टी के विधायक रमेश जरकिहोली भी इसमें शामिल बताए जाते हैं। अभी इनमें से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हूई है। लेकिन बसनगौड़ा यतनाल को पार्टी से निकाल भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक में कम से कम अभी वही होगा, जो येदियुरप्पा चाहेंगे। अब देखना है कि उनके बेटे को पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर बनाए रखा जाता है या नहीं। इस विवाद की वजह से ही कर्नाटक में भाजपा संगठन का चुनाव लंबित था। (B. S. Yediyurappa)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


