nayaindia Maharashtra politics Rahul Narvekar राहुल नार्वेकर अब ‘गवली गैंग’ के सदस्य हैं
Politics

राहुल नार्वेकर अब ‘गवली गैंग’ के सदस्य हैं

ByNI Political,
Share

मुंबई के अंडरवर्ल्ड में एक नाम अरुण गुलाब गवली उर्फ अरुण गुलाब अहीर का भी है, जो लंबे समय से जेल में हैं। उन्होंने अखिल भारतीय सेना नाम से एक पार्टी बनाई थी। वे मुंबई महानगर के कुछ इलाकों में अच्छा खासा असर रखते हैं। उनकी पत्नी आशा गवली विधायक रही हैं और उनकी बेटी गीता गवली अखिल भारतीय सेना से पार्षद रही हैं। गवली गैंग का संचालन दगड़ी चॉल से होता था और बाइकुला और परेल के इलाके में इसका अच्छा असर था। यह इलाका सेंट्रल मुंबई में आता है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को असली शिव सेना और अजित पवार को असली एनसीपी का खिताब देने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा है कि अब वे गवली के परिवार का हिस्सा हो गए हैं।

सोचें, भाजपा के सारे नेता मोदी के परिवार के हिस्सा बन रहे हैं तो भाजपा के एक नेता और लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राहुल नार्वेकर ने कहा है कि गवली परिवार का हिस्सा हो गए हैं। हालांकि अभी भाजपा ने उनकी टिकट की घोषणा नहीं की है लेकिन उससे पहले वे गवली के परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वे गीता गवली को मुंबई का मेयर बनवाएंगे। पिछले 25 साल से भाजपा इस प्रयास में है कि किस तरह से मुंबई नगरनिगम पर उसका कब्जा हो और उसका मेयर बने लेकिन राहुल नार्वेकर एक पार्षद वाली पार्टी की नेता गीता गवली को मेयर बनवा रहे हैं! इससे पता चल रहा है कि महाराष्ट्र में क्या राजनीतिक हालात हैं और भाजपा के नेता कैसे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें