राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती है तो राहुल सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं। लेकिन कांग्रेस के शासन वाले राज्य केरल में पुलिस एक मलयालम टीवी चैनल के कार्यालय में घुस गई। चैनल के लाइव शो के बीच पुलिस घुसी और उसने कार्यक्रम रुकवा कर चैनल कार्यालय में तलाशी ली और लोगों से पूछताछ की।
यह मामला अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के केरल दौरे से जुड़ा हुआ है। आरोप है जब मेसी केरल के दौरे पर पहुंचे थे तब जो कार्यक्रम आयोजित हुआ था उसमें बहुत वित्तीय गड़बड़ी हुई थी। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बनी है। उसने चैनल के दफ्तर पर ही छापा मार दिया। मलयालम चैनल का नाम ‘रिपोर्टर टीवी’ इसके प्रमोटर ऑगस्टीन बंधु हैं। उनके अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया है और जांच पड़ताल चल रही है। केरल में पत्रकारों के संगठन और मीडिया समूहों ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि किसी बहाने से राज्य सरकार की पुलिस चैनल के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। हालांकि इतने बड़े घटनाक्रम पर राहुल गांधी चुप हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



