भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। ये दोनों हाल ही में मुख्यमंत्री पद से हटाए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान को पिछले साल दिसंबर में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। हालांकि उनकी कमान में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था और पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिली थीं लेकिन नतीजे के बाद मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया गया। शिवराज सिंह चौहान अब विदिशा सीट से आठ लाख से ज्यादा वोट से जीत कर दिल्ली पहुंचे हैं। इसी तरह मनोहर लाल खट्टर को तीन महीने पहले मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया। खट्टर इस बार करनाल सीट से जीत कर सांसद बने हैं। ये दोनों पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र में मंत्री बन सकते हैं।
Tags :modi government
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


