राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पवार की पार्टी में क्या होगा?

शरद

शरद पवार अपनी पार्टी को लेकर क्या कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं? प्रफुल्ल पटेल जब उनसे अस्पताल में मिलने गए थे तब उन्होंने 10 नवंबर से बाद बात करने को कहा था। लेकिन इस बीच सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार ने दो बार शरद पवार से मुलाकात की। उसके बाद शरद पवार ने अपनी पार्टी के सभी बड़े नेताओं जयंत पाटिल, जितेंद्र अव्हाड, शशिकांत शिंदे, अमोल कोल्हे आदि के साथ मीटिंग की। इससे पहले सुनेत्रा पवार की पार्टी के छह बड़े नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उसके बाद ही यह चर्चा शुरू हुई थी कि दोनों एनसीपी का विलय हो सकता है। हालांकि शरद पवार के लिए एनडीए के साथ जाने का फैसला करना आसान नहीं होगा।

ध्यान रहे शरद पवार की सेहत बहुत खराब है। वे पिछले दिनों काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। उनकी जो वीडियो सामने आई है उसमें भी वे काफी बीमार और कमजोर दिख रहे हैं। इसी हवाले एनसीपी के विलय की बात हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी के नेता बहुत बेचैन हैं क्योंकि उनको इतने लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने की आदत नहीं है। कई सांसदों के भाजपा के संपर्क में होने की बात भी कही जा रही है। तभी अगर विलय हो गया तो एनसीपी नौ लोकसभा सांसद और 60 के करीब विधायकों वाली मजबूत पार्टी हो जाएगी। फिर मराठा राजनीति पर नियंत्रण करने की एकनाथ शिंदे की कोशिशों को झटका लगेगा। हालांकि भाजपा के कई नेता चिंता जता रहे हैं कि मजबूत एनसीपी अगर अगले चुनाव में कांग्रेस के साथ चली गई तो समस्या होगी।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment