राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कर्नाटक में सबका अपना अपना दावा

आमतौर पर हर राज्य के चुनाव में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक भारी भरकम लक्ष्य तय करते हैं, जो अक्सर दो-तिहाई सीट से ज्यादा का होता है। लेकिन इस बार कर्नाटक के लिए उन्होंने कोई लक्ष्य घोषित नहीं किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जरूर एक लक्ष्य घोषित किया है और कहा है कि भाजपा कम से कम 130 सीट जीतेगी। ध्यान रहे कर्नाटक में भाजपा ने दो बार सरकार बनाई है लेकिन कभी भी चुनाव में उसे बहुमत नहीं मिला है। वह बहुमत के लिए जरूरी 113 सीट के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाती है। इस बार मुख्यमंत्री 130 सीट जीतने की बात कर रहे हैं और यह दावा भी कर रहे हैं कि कांग्रेस समाप्त हो रही है।

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोईली ने भी कांग्रेस के 130 सीट जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कम से कम 130 सीट जीतेगी। हालांकि उनकी पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस को डेढ़ सौ सीट जिताएं। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस कम सीट जीतती है तो भाजपा फिर से विधायकों को तोड़ेगी इसलिए राज्य के लोग डेढ़ सौ सीट जिताएं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हुए तो कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने दावा किया कि अब कांग्रेस को डेढ़ सौ सीटें मिलेंगी। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी डेढ़ सौ सीट मिलने का दावा किया है। दूसरी ओर जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी अपनी पार्टी को बहुमत मिलने की बात कर रहे हैं। हालांकि सर्वेक्षणों में उन्हें 25 से 30 सीट मिलने की बात कही जा रही है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *