राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

औकिब नबी को भारतीय टीम में मिले मौका, सौरव गांगुली ने बीसीसीआई से की मांग

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने प्रदर्शन से सभी बड़ी टीमों को चौंकाते हुए फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को फाइनल तक पहुंचाने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी का असाधारण योगदान रहा है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने औकिब नबी के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है और बीसीसीआई से उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की मांग की है। 

सौरव गांगुली ने एक्स पर लिखा जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखाया है कि कोशिश और इरादा क्या कर सकता है। उन्होंने उस इलाके को उन पर गर्व महसूस कराया है। मुश्किल माहौल लोगों को सख्त बनाता है। आकिब नबी देश के रंग में रंगने की राह पर हैं। गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करनी चाहिए। अपनी इस पोस्ट में गांगुली ने बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को भी टैग किया है।

Also Read : शॉर्टकट नहीं, लंबी पारी के खिलाड़ी बनना चाहते हैं विशाल मोहन

भारत जुलाई में इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगा। यह दौरा 2027 वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम है। गांगुली को लगता है कि औकिब को इस दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए।

औकिब नबी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट ले चुके नबी ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम के लिए मैच विजयी गेंदबाजी की थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। क्वार्टर फाइनल में नबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 8 और सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ 9 विकेट लेने के अलावा 42 रन भी बनाए थे। 

फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की स्थिति मजबूत है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन और कप्तान पारस डोगरा के 70-70, और अब्दुल समद के 61 रन की बदौलत पहली पारी में 584 रन बनाए थे। 

मयंक अग्रवाल के 160 रन की पारी के बावजूद औकिब नबी की घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर समेटकर 291 रन की बड़ी बढ़त हासिल की है। औकिब ने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए।अगर मैच ड्रॉ रहता है, तो पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया जाएगा।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

और पढ़ें