कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दिग्गज और 10 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन अमेरिका के पहलवान ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर कुश्ती से संन्यास ले लिया है।
49 वर्षीय लेस्नर ने मंगलवार को “द पैट मैकफी शो” में कहा कि शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में उनकी उपस्थिति उनके करियर की आखिरी उपस्थिति होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस साल की शुरुआत में रेसलमेनिया में जब उन्होंने रिंग में अपने जूते और दस्ताने उतारे थे, तब उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन अंततः उन्होंने पिछले सप्ताहांत मिनियापोलिस में एक आखिरी हेल इन ए सेल मैच खेलने का विकल्प चुना।
Also Read : कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन से नाम लिया वापस
लेस्रर ने कहा, “मैं आज दुनिया को यह बताने आया हूं कि मैंने संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार मेरे लिए बहुत भावुक दिन था। यह थोड़ा अजीब था। जब ओबा फेमी ने मुझे रेसलमेनिया में पटका, तो मैंने कहा, ‘मैं अब और नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि मेरा करियर खत्म हो गया है।’ लेकिन खेल जगत ने मुझे बुलाया, और मुझमें अभी भी कुछ ऊर्जा बाकी थी।शनिवार को मेरे लिए भी रिंग में और बाकी सब कुछ खत्म हो जाएगा।”
लेस्नर की घोषणा के साथ ही पेशेवर खेल इतिहास के सबसे अनोखे और सफल करियर में से एक का अंत हो गया है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



