राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

फखर जमान और सईम अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान और युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी अभी बोर्ड के मेडिकल स्टाफ की कड़ी निगरानी में रिहैबिलिटेशन और रिकवरी से गुजर रहे हैं।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि दोनों खिलाड़ी अभी चोटों से उबर रहे हैं और उन्हें पीसीबी मेडिकल पैनल की निगरानी में अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी रखने की सलाह दी गई है। इसलिए उन्हें वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। पीसीबी दोनों खिलाड़ियों के जल्दी ठीक होने की कामना करता है और उन्हें जल्द से जल्द प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी करते हुए देखना चाहता है। टीम और खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में आगे के अपडेट सही समय पर साझा किए जाएंगे।

Also Read : तमिलनाडु बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 94.31 प्रतिशत छात्र पास

30 मई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक पाकिस्तान टीम का ऐलान नहीं किया है। पीसीबी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ओपनिंग में विकल्प तलाशने होंगे। 

फखर जमान और सईम अयूब आखिरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते नजर आए थे। 

फखर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। 92 वनडे मैचों में 45.42 की औसत से वह 3,861 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 19 अर्धशतक आए हैं। सईम अयूब ने 17 वनडे मैचों में 751 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट भी लिए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट 2 टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश के दौरे पर थी, जहां उसे दोनों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।  

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =

और पढ़ें