राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना

भारतीय महिला हॉकी टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच विश्वकप में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हो गई।

टीम ने बेंगलुरु से मुंबई की यात्रा की और फिर फ्रैंकफर्ट, जर्मनी के लिए उड़ान भरी, जहाँ वह इस बड़े एफआईएच प्रतियोगता से पहले अपनी तैयारियों के आखिरी चरण को पूरा करेगी। फ्रैंकफर्ट में रहने के दौरान, भारतीय टीम 31 जुलाई और 1 अगस्त को जर्मनी के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी ताकि टीम के तालमेल को बेहतर बनाया जा सके और यूरोपीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला जा सके।

Also Read : रुपये में लगातार तीसरी तेजी, डॉलर की तुलना में 17 पैसे मजबूत

ट्रेनिंग कैंप के बाद, टीम 2 अगस्त को एम्स्टर्डम के लिए रवाना होगी ताकि नीदरलैंड में वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को जारी रख सके। नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में 16 अगस्त को चीन के खिलाफ एफआईएच विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले टीम फ्रैंकफर्ट में जर्मनी के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारतीय टीम चीन के बाद पूल डी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

टीम के रवाना होने से पहले कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “पूरी टीम आने वाली चुनौती के लिए तैयार है। हमारी ट्रेनिंग अच्छी रही है, और अब उस लय को प्रैक्टिस मैचों और फिर वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना है। अपने पहले मैच में चीन का सामना करना एक अहम परीक्षा होगी, और हम टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं। एक टीम के तौर पर, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment