राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड, मौसम और पिच का अपडेट

टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। और साथ ही जिसमे भारत ने अब तक खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की हैं। जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल हुई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत बेहतरीन रहा हैं। और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बांग्लादेश कभी भी भारत को नहीं हरा पाया हैं। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर पूरी तरह अपना दबदबा बनाया हुआ हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 4 मैच ही खेले गए हैं। और टीम इंडिया ने इस दौरान सभी 4 मैचों में जीत हासिल की हैं। साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 4-0 हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। और सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रहती हैं। लेकिन यहां की पिच बल्लेबाजों को भी मदद करती हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता हैं। यहां की पिच धीमी होती चली जाती हैं। और इस पिच पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। क्योंकि पिच धीमा होने पर यहां रन चेज में दिक्कत आती हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से 2 दोपहर बजे तक खेला जाएगा। और मैच के दौरान 18 से 24 प्रतिशत तक बारिश हो सकती हैं। साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच में बारिश रुकावट पैदा कर सकती हैं। लेकिन मैच के धुलने की बहुत कम संभावना हैं। और बारिश की वजह से अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। साथ ही बता दें कि सुपर-8 मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया हैं।

बांग्लादेश की टीम उलटफेर करने के लिए जानी जाती हैं। और वहीं टीम इंडिया में रोहित शर्मा व विराट कोहली ओपनिंग में और इनके साथ ही शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा जैसे क्रिकेटर्स भी रनों के लिए जूझ रहे हैं। साथ ही खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें :-

टीम इंडिया की कमजोरी बने जडेजा, लगातार हो रहे फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

By NI Sports

Get the latest from the Nayaindia Sports Desk—breaking news, match highlights, player updates, and expert analysis on cricket, football, and more. Stay tuned for in-depth sports coverage.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

और पढ़ें