ms dhoni IPL : आईपीएल 2025 का आगाज धूमधाम से हो चुका है और यह सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। दर्शकों के सबसे चहीते महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK का पहला मैच हो चुका है।
CSK का पहला मैच MI के साथ था और इस मैच में धोनी की सेना ने MI को चारों खाने चित्त कर दिया। CSK और MI को IPL की सबसे सफल टीमें कहा जाता है। इन दोनों टीमों ने ही अभीतक सबसे ज्यादा IPL का खिताब अपने नाम किया है।
CSK का मैच का मतलब है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी का जलवा भी देखने को मिलेगा। और सही भी है हुआ भी ऐसा ही। महेंद्र सिंह धोनी की STUMPING देखेने मिली। जिसमें माही ने 0.12 सैकंड में ही SKY यानी सूर्य कुमार यादव को क्लीन चिट कर दिया। (ms dhoni IPL)
43 साल के धोनी को एक बार फिर से पीली जर्सी में देखकर फैंस का उत्साह और जुनून सातवें आसमान पर था। जैसे ही रवींद्र जड़ेजा आउट हुए फिर इंतजार था महेंद्र सिंह धोनी का एंट्री का। चेन्नई में मैच हो और धोनी की स्टंपिंग और बैंटिंग ना देखने मिले तो मैच का कोई मजा नहीं है।
CSK और MI के मैच में धोनी की टीम ने IPL के सीजन में जीत के परचम के साथ आगाज किया। CSK ने MI को सीजन के पहले मैच में हराया। (ms dhoni IPL)
also read: जब माही ने माना टैलेंट का लोहा, विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपाई और कही दिल जीतने वाली बात
धोनी की वापसी और रिटायरमेंट की अटकलें (ms dhoni IPL
MI के खिलाफ CSK के मैच में धोनी को देखकर लगा कि वह अभी भी बिल्कुल फिट है। माही इस साल बल्कि आने वाले कई और साल हमें खेलते हुए दिखाई दे सकते है। लेकिन इसी बीच कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद T-20 से भी संन्यास ले लेंगे।
हर सीजन की तरह इस बार भी धोनी की रिटायरमेंट को लेकर अटकलें जोरों पर हैं। आईपीएल 2023 के बाद भी यह चर्चा थी कि धोनी आखिरी बार खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए आईपीएल 2024 में भी टीम का नेतृत्व किया और अब 2025 में भी टीम के साथ जीत का परचम लगराएंगे।
धोनी की उम्र भले ही बढ़ रही हो, लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है। वो कहते है ना …उम्र बस एक संख्या है धोनी के साथ भी कुछ ऐसा है। शेर बूढ़ा जरूर हुआ है लेकिन खेलना नहीं भूला है। (ms dhoni IPL)
धोनी का बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले जियो हॉटस्टार के एक खास शो में बातचीत के दौरान धोनी ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। (ms dhoni IPL)
उन्होंने कहा, “मैं जितना चाहूं उतने लंबे समय तक CSK के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। मैं अगर व्हीलचेयर पर भी रहूंगा तो भी वो मुझे खींच लाएंगे।”
धोनी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वह फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं और जब तक उनका शरीर साथ देता रहेगा, तब तक वह CSK के लिए खेलते रहेंगे। (ms dhoni IPL)
आईपीएल के इतिहास में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आए हैं, तो मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ये दोनों टीमें सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं और इनके बीच की प्रतिद्वंदिता किसी भी अन्य टीम से ज्यादा प्रतिष्ठित मानी जाती है।
ऐसे में CSK और MI का मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं बल्कि दो दिग्गजों – एमएस धोनी और रोहित शर्मा – के नेतृत्व कौशल की भी परीक्षा थी।
धोनी का जादू
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू किसी से छिपा नहीं है। उनकी रणनीतियां, मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने की क्षमता और दबाव में शांत रहने का गुण उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
धोनी ने सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाया है और उनकी मौजूदगी ही टीम के मनोबल को ऊंचा रखती है। (ms dhoni IPL)
फैंस में जबरदस्त उत्साह (ms dhoni IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। धोनी की एक झलक पाने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने वाले हैं और टीवी पर भी इस मैच को देखने के लिए करोड़ों लोग तैयार हैं।
क्या धोनी इस सीजन में एक बार फिर इतिहास रचेंगे? क्या चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस को हराकर विजयी शुरुआत करेगी? यह तो मैच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि धोनी का जादू एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करने के लिए तैयार है! (ms dhoni IPL)
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने की तारीफ
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। गायकवाड़ ने उम्मीद जताई है कि धोनी इस बार भी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे और अपने अनुभव से टीम को आगे ले जाने में मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि धोनी की मौजूदगी से पूरी टीम को जोश और आत्मविश्वास मिलता है, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। (ms dhoni IPL)
ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की बल्लेबाजी और उनकी फिटनेस को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि धोनी कभी आउट ऑफ फॉर्म हुए हैं या उनकी फिटनेस में कोई गिरावट आई है।
वह आज भी उसी ऊर्जा के साथ खेलते हैं जैसे पहले खेलते थे। धोनी का टीम में होना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि उनका अनुभव, उनका खेल को पढ़ने का तरीका और कठिन परिस्थितियों में शांत बने रहने की कला, यह सब हमें बहुत कुछ सिखाता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि धोनी का खेलना और उनकी उपस्थिति ड्रेसिंग रूम में भी टीम का मनोबल ऊंचा बनाए रखती है। धोनी का क्रीज पर होना किसी भी गेंदबाज के लिए दबाव का कारण बनता है और उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए मैच विनिंग फैक्टर साबित होती है। (ms dhoni IPL)
धोनी अभी लंबा खेलेंगे – ऋतुराज
ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की फिटनेस और खेलने की क्षमता को लेकर कहा, “अगर आप सचिन तेंदुलकर को देखेंगे तो वह 50 साल की उम्र में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुझे लगता है कि धोनी अभी बहुत लंबा खेलने वाले हैं। उनका खेल अभी भी उतना ही प्रभावी है और वह टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।” (ms dhoni IPL)
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सीजन में CSK की कप्तानी छोड़कर टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। हालांकि, कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी ने मैदान पर अपना जलवा बनाए रखा।
उन्होंने 7वें और 8वें नंबर पर आकर खेलते हुए 220 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। धोनी के इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और वह अभी भी किसी भी गेंदबाज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। (ms dhoni IPL)
क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा?
CSK में इस बार कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनके लिए धोनी का मार्गदर्शन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि “धोनी की तरह गेंद को हिट करना आसान नहीं होता। उनकी टाइमिंग, अनुभव और खेल की समझ उन्हें सबसे अलग बनाती है।
उनका टीम में होना मुझे और अन्य खिलाड़ियों को जोश से भर देता है और हम उनके साथ खेलकर बहुत कुछ सीखते हैं।” हर सीजन की तरह इस बार भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? (ms dhoni IPL)
हालांकि, धोनी ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के बयान से यह साफ हो गया कि धोनी अभी जल्दी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले नहीं हैं। उनकी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण देखकर ऐसा लगता है कि वे अभी कई सालों तक मैदान पर जलवा बिखेरते रहेंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ की इस टिप्पणी से यह स्पष्ट हो जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी आज भी टीम के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने पहले थे। (ms dhoni IPL)
उनकी कप्तानी भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन उनका अनुभव, मार्गदर्शन और शांत स्वभाव आज भी CSK की सबसे बड़ी ताकत है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी धोनी अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे और CSK को एक और खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।