राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ी, वनडे सीरीज से बाहर हुए डेवाल्ड ब्रेविस

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा। इंजरी की वजह से दाएं हाथ के विस्फोटक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस वनडे सीरीज से बाहर हो गए। 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने एक्स अकाउंट पर ब्रेविस के वनडे सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। बोर्ड ने लिखा डेवाल्ड ब्रेविस कंधे की मांसपेशियों में हल्की खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी।

बोर्ड ने बताया कि ब्रेविस भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान में प्रोटियाज पुरुष मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन करेंगे। वनडे सीरीज के लिए उनके विकल्प की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। तीनों मुकाबले फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Also Read : विश्व कप विजेता महिला टीम पर देश को गर्व, अमिताभ बच्चन

डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कराया गया है और उन्हें भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देखा जाता है। ब्रेविस के वनडे करियर की बात करें तो, 6 मैचों की 6 पारियों में 159.42 की स्ट्राइक रेट और 22.00 की औसत से 110 रन बना सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 49 है। ये आंकड़े ब्रेविस की क्षमता को पूर्ण रूप से प्रदर्शित नहीं करते हैं।

ब्रेविस का टेस्ट और टी20 का आंकड़ा उनकी क्षमता की झलक पेश करता है। 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से ब्रेविस ने 138 रन बनाए हैं। वहीं 15 टी20 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से वह 400 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 125 रन की पारी उनकी इस फॉर्मेट की सर्वश्रेष्ठ पारी है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

और पढ़ें