राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। शतकीय पारी खेलने वाले लैथम न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। 

टॉम लैथम ने दूसरी पारी में 250 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 145 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान 142वां रन बनाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए।

33 साल के लैथम ने अब तक अपने करियर में 89 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 14 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 38.98 की औसत से 6,003 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 264 रन रहा है। लैथम का वनडे में भी शानदार रिकॉर्ड है। 163 वनडे मैचों की 150 पारियों में 8 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए वे 4,464 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145 रन है।

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। 106 टेस्ट मैचों की 188 पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए विलियमसन ने 9,337 रन बनाए हैं।

Also Read : उम्र हावी हो रही, 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार अब मुश्किल: मार्क वुड

दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रॉस टेलर हैं। टेलर ने 2007 से 2022 के बीच 112 टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 7,683 रन बनाए हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान ने 1994 से 2008 के बीच 9 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से 7,172 रन बनाए।

चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। मैक्कुलम ने 2004 से 2016 के बीच 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 12 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 6,453 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 6,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज कप्तान रहे हैं।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =