तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
तमिलनाडु बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। तमिलनाडु में इस साल 10वीं की परीक्षा में 93.80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। राज्य के शिवगंगा जिले ने टॉप किया है, यहां पास प्रतिशत 98.31 रहा है। दरअसल, तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने चेन्नई के नुंगमबक्कम में शुक्रवार को डीपीआई परिसर में 10वीं के परिणाम जारी किए। उन्होंने परिणाम जारी करते हुए कहा कि 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 93.80 रहा है। शिवगंगा जिले ने 98.31 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप किया है। इसके अलावा, तमिलनाडु का विरुदुनगर दूसरे नंबर पर रहा...