Aditya Thackeray

  • केंद्र सहयोग करता तो ‘टेस्ला’ 2022 में ही आ जाती : आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार ने सहयोग किया होता तो 2022 में ही मुंबई में टेस्ला आ गई होती। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला शोरूम का उद्घाटन किया और उप मुख्यमंत्री अगले दिन ही उसे ड्राइव करते हुए विधान भवन पहुंच गए। यह दोनों की असुरक्षा को दिखाता है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि टेस्ला 2022 में ही महाराष्ट्र में आ सकती थी, लेकिन तब केंद्र सरकार ने अड़चन पैदा की, जिसकी वजह से उस समय...

  • हमारा हिंदी भाषा या किसी समुदाय से कोई झगड़ा नहीं : आदित्य ठाकरे

    मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है।   आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की रणनीति पर कहा कि महाराष्ट्र में कई दल और समूह हमारे साथ जुड़ने को तैयार हैं। महा विकास अघाड़ी एक मजबूत गठबंधन बनकर उभर रही है। इंडिया गठबंधन के साथ-साथ महाराष्ट्र के स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। चाहे उद्योगपतियों की भूमिका हो या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जैसे दलों के रुख की, इन सभी...

  • राहुल, केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के बाद शिव सेना के नेता उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के सभी नेताओं से एकजुट होने कहा। आदित्य़ ठाकरे ने कहा, ‘सभी विपक्षी सांसदों को सोचना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा, क्योंकि हमारे लोकतंत्र में इलेक्शन अब फेयर और निष्पक्ष नहीं रह गए हैं’। आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘केजरीवाल ने 10 साल में बहुत काम किए...

  • आदित्य ठाकरे नेता चुने गए

    मुंबई। महाराष्ट्र में शिव सेना और एनसीपी के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट की शिव सेना के विधायकों की बैठक हुई है। सोमवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई बैठक में आदित्य ठाकरे को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में पार्टी का संयुक्त नेता चुना गया है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भास्कर जाधव को शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के विधायक दल का नेता और सुनील प्रभु को चीफ व्हिप चुना गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी अपने सभी विधायकों से शपथपत्र लेने पर विचार कर रही। है। पार्टी में हुई टूट...