निधन के बाद अजित पवार की पहली जयंती
एनसीपी नेता अजित पवार का निधन इस साल 28 जनवरी को हुआ। उसके बाद 22 जुलाई को उनकी पहली जयंती मनाई गई। गौरतलब है कि राज्य की राजनीति में उनकी पार्टी के अंदर दो गुट बन गए हैं। हालांकि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्टी पर पूरा नियंत्रण रखा है लेकिन प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पार्टी पर से अपनी पकड़ पूरी तरह से छोड़ना नहीं चाहते हैं। तटकरे दिल्ली में मंत्री पद की आस लगाए हुए हैं। सुनेत्रा पवार के सामने दूसरा मोर्चा शरद पवार खेमे का है। उसका विलय पार्टी में हो या नहीं हो और हो तो...