Ajit Pawar

  • अजित पवार के बेटे पार्थ पवार बने राज्यसभा सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

    पार्थ पवार गुरुवार को आधिकारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में पार्थ अजित पवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। एनसीपी के पार्थ पवार महाराष्ट्र से निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे हैं।  गौरतलब है कि पार्थ पवार महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। वे दिवंगत अजित पवार के पुत्र हैं और शरद पवार के पोते हैं। अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे। इसी साल एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया था, जिसके बाद राज्य की राजनीति...

  • अकेले रोहित उठा रहे हैं अजित पवार का मामला

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला रहस्यमय होता जा रहा है। हादसे की जांच का रहस्य अपनी जगह है लेकिन राजनीतिक रहस्य भी कम नहीं है। 28 जनवरी को विमान हादसे में उनका निधन हुआ था और उसके तुरंत बाद से कहा जाने लगा कि इसमें साजिश है और जांच होनी चाहिए। अजित पवार की पार्टी राज्य सरकार का हिस्सा है और केंद्र में भी उनकी पार्टी का समर्थन सरकार के साथ है। इसके बावजूद अजित पवार के विमान हादसे की न तो पुलिस जांच कर रही है और न सीबीआई जांच...

  • फड़नवीस के हवाले अजित पवार की पार्टी

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद बहुत पावरफुल होकर उभरे हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। उनकी कमान में भाजपा अकेले 132 सीट जीत कर बहुमत के बहुत नजदीक पहुंच गई है। बरसों क्या दशकों से कोई एक पार्टी महाराष्ट्र में बहुमत के इतने करीब नहीं पहुंची थी। भाजपा को बहुमत के नजदीक ले जाने के साथ साथ जानकार सूत्रों का कहना है कि फड़नवीस ने अजित पवार की एनसीपी को भी पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। सुनेत्रा पवार की पार्टी का संचालन भी एक तरह से वे ही कर रहे...

  • अजित वाले सारे पद मिलेंगे सुनेत्रा को

    महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पास जितने भी पद थे उनमें से वित्त मंत्रालय को छोड़ कर बाकी सारे पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को मिलेंगे। वे 13 दिन का श्राद्ध का समय खत्म होने से पहले ही महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन गई हैं। इसके बाद उनको अपने पति की तरह ही पुणे और बीड जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है। ध्यान रहे अजित पवार ने जिद करके इन दोनों जिलों के गार्जियन मिनिस्टर का पद हासिल किया था। असल में मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में पार्टी के पुराने असर को कायम रखने के...

  • भारत में हर हादसा साजिश है!

    हो सकता है कि दुनिया के और भी देशों में होता हो लेकिन भारत जैसा नहीं होता होगा। भारत में हर हादसे को साजिश माना जाता है। लोग अपने आप साजिश के पहलू खोज लेते हैं। उस साजिश के कारण खोज लेते हैं और साजिश के लाभार्थी का भी पता लगा लेते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से कल्पना पर आधारित होता है और तमाम किस्म की जांच के बावजूद कुछ भी साबित नहीं होता है फिर भी साजिश की कहानियां थमती नहीं हैं। ताजा मामला विमान हादसे में अजित पवार के निधन का है। विमान हादसे के तुरंत बाद...

  • अजित पवार की पार्टी की कमान कौन संभालेगा?

    वैसे इस सवाल का जवाब भारत के विशेष संदर्भ में ज्यादा मुश्किल नहीं है। प्रादेशिक पार्टियों में सुप्रीमो के नहीं रहने पर परिवार का ही कोई सदस्य कमान संभालता ह। इसलिए यह मानना चाहिए कि अजित पवार के निधनु के बाद उनकी पार्टी की कमान परिवार का कोई सदस्य ही संभालेगा। लेकिन सवाल है कि परिवार का कौन सा सदस्य संभालेगा? इसका जवाब यह है कि जो उप मुख्यमंत्री बनेगा और बारामती सीट से उपचुनाव लड़ेगा वह पार्टी संभालेगा। वह कौन होगा? उनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। पहली संभावना तो यह है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा...

  • महाराष्ट्र की राजनीति पहले जैसी नहीं रहेगी

    अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। ऐसा होना न तो अनायास होगा और न आश्चर्यजनक होगा। आमतौर पर इतने बड़े नेता का जब भी असमय निधन होता है या उसके साथ कोई हादसा होता है तो राजनीति बदलती है। कई राज्यों में इसके प्रमाण मिल जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर हादसे में तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के निधन के बाद अरुणाचल की राजनीति हमेशा के लिए बदल गई। कलिखो पुल थोड़े दिन मुख्यमंत्री रहे और बाद में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाने के बाद खुदकुशी कर ली थी। दोरजी खांडू के बेटे पेमा खांडू...

  • बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार

    पुणे। विमान हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा...

  • अजित पवार की पत्नी बनेगी उप मुख्यमंत्री?

    पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेताओं ने गुरुवार को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार अपने पति की जगह देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। ऐसा होने का मतलब होगा कि वे अपने पति के निधन से खाली हुई बारामती सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वे अभी राज्यसभा सांसद हैं। बहरहाल, बताया जा रहा है कि गुरुवार को एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे...

  • बारामती में आज होगा अंतिम संस्कार

    पुणे। अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में किया जाएगा। सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान संस्थान में उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को सुबह नौ बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं के गुरुवार को बारामती पहुंचने की खबर है। बुधवार की शाम को अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के चाचा शरद पवार से बात की...

  • विमान हादसे में अजित पवार का निधन

    पुणे। विमान हादसे में भारत के एक और बड़े नेता की जान चली गई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। बुधवार की सुबह करीब पौने बजे बारामती हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान उनका विशेष विमान क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और चालक दल की एक महिला सदस्य सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। इससे पहले संजय गांधी से लेकर माधवराव सिंधिया और दोरजी खांडू से लेकर वाईएसआर रेड्डी तक कई नेताओं की जान विमान हादसे में जा चुकी है। बहरहाल,...

  • अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत: पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से बात की

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम फडणवीस को फोन किया। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दुर्घटना और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए...

  • महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल...

  • महाराष्ट्र: बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।  यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी। Also Read : ऑस्ट्रेलियन ओपन: एलिना स्वितोलिना ने...

  • अजित पवार को चेतावनी दी गई है!

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस यानी एसीबी दोनों कह रहे हैं कि अजित पवार के लिए चुनाव प्रबंधन का काम देख रही कंपनी डिजाइनबॉक्स्ड के कार्यालय में एसीबी का जाना कोई बड़ी बात नहीं है। एसीबी की ओर से कहा गया है कि उसे कुछ लोगों के बीच विवाद होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसीबी के अधिकारी नरेश अरोड़ा की कंपनी डिजाइनबॉक्स्ड के कार्यालय गए लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। इसलिए शिकायत को खारिज कर दिया गया है। अब सवाल है कि विवाद या झगड़ा होने की शिकायत मिलेगी तो जांच के...

  • एनसीपी (शरद पवार गुट) से गठबंधन पर अजित पवार की दो टूक

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन, भविष्य की राजनीति और चल रही अटकलों पर अपनी बात रखी है।  आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह व्यावहारिक सोच के तहत किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य वोटों के बंटवारे को रोकना है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजित पवार ने कहा, "इसमें गलत क्या है? हमारा मकसद वोटों का विभाजन रोकना था, इसलिए हमने गठबंधन किया। स्थानीय स्तर पर हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की भी यही भावना थी कि अगर...

  • महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने काफिला रोककर की घायल व्यक्ति की मदद

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक बार फिर अपनी मानवीय भावना के कारण चर्चा में हैं। पुणे में एक सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोक दिया और घायल व्यक्ति को सहायता प्रदान की।  यह घटना पुणे के शिवाजीनगर इलाके में सर्किट हाउस के पास हुई, जब सुबह करीब साढ़े छह बजे अजित पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था। अजित पवार अपने निवास से सर्किट हाउस की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति को देखा। दुर्घटना में एक दोपहिया वाहन चालक को मामूली चोटें आई थीं। प्रोटोकॉल और...

  • चुनाव बाद क्या करेंगे अजित पवार?

    यह लाख टके का सवाल है कि स्थानीय निकायों के चुनाव के बाद अजित पवार क्या करेंगे? उन्होंने जैसे तेवर दिखाए हैं उसे लेकर भाजपा के नेता परेशान हैं। उन्होंने भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और अपने को पाक साफ बताते हुए भाजपा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने मेरे ऊपर 70 हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया वे आज मेरे साथ गठबंधन में शामिल हैं’। इसके अलावा उन्होंने पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में भ्रष्टाचार के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा के लिए दोनों बातें हैरान करने वाली थीं।...

  • अजित पवार की आरएसएस से दूरी

    एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार स्वतंत्र राजनीति करते हैं। वे भाजपा के साथ तालमेल में हैं लेकिन एनडीए की बाकी सहयोगी पार्टियों की तरह भाजपा की लाइन फॉलो नहीं करते हैं। इस मामले में वे कुछ कुछ नीतीश कुमार जैसी राजनीति करते हैं। जैसे अजित पवार ने विधानसभा चुनाव में मुस्लिम को टिकट नहीं देने की राजनीति फॉलो नहीं की। उन्होंने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया, जिनको भाजपा के नेता खुलेआम दाऊद इब्राहिम का आदमी बताते थे। अजित पवार सार्वजनिक कार्यक्रमों में कहते रहे हैं कि उनके रहते मुसलमानों को किसी तरह के परेशान नहीं...

  • हिंदुत्व की लाइन पर अजित पवार के विधायक

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने को भाजपा की हिंदुत्व की लाइन से दूर रखा है। वे स्वतंत्र राजनीति करते हैं। उन्होंने भाजपा के तमाम विरोध के बावजूद महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव में नवाब मलिक और उनकी बेटी के चुनाव लड़ाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में मुसलमानों को भरोसा दिलाया है कि वे उनके हितों की रक्षा करेंगे। वे अपने इलाके में राजनीति से भाजपा को दूर रखते हैं। लेकिन अब उनके सामने संकट यह है कि भाजपा की बढ़ती ताकत को देख कर उनकी पार्टी के नेता भी रंग बदलने को आतुर हो रहे हैं। ऐसा दूसरी...

और लोड करें