संविधान बचाने का तेलंगाना मॉडल
कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाने का अपना मॉडल है। सोनिया व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली में हाथ में संविधान लेकर प्रदर्शन किया। पिछला लोकसभा चुनाव तो कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने संविधान बचाने के नाम पर ही लड़ा था। लेकिन कांग्रेस जहां सरकार में है वहां उसने संविधान बचाने का वही रास्ता अपनाया है, जो भाजपा का रास्ता है। वहां संविधान कांग्रेस की सरकार के हिसाब से चलता है और टकराव होने की स्थिति में संविधान की नहीं सरकार...