Eknath Shinde

  • मोदी के जन्मदिन पर शिंदे का विज्ञापन

    वैसे तो बुधवार, 17 सितंबर के सारे अखबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की बधाई से भरे हुए हैं। भाजपा की राज्य सरकारों के बाद गुजरात और महाराष्ट्र के कारोबारियों के सबसे ज्यादा विज्ञापन हैं। शोलापुर के एक टेलर ने भी हिंदी के एक बड़े अखबार में पूरे पन्ने का विज्ञापन दिया। उसी अखबार में उसके ऊपर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ  शिंदे का पूरे पन्ने का विज्ञापन है। ऐसा लग रहा है कि शोलापुर के टेलर और शिंदे का विज्ञापन एक ही डिजाइनर ने तैयार किया है। बहरहाल, शिंदे का विज्ञापन हिंदी और अंग्रेजी के लगभग सभी अखबारों...

  • मुख्यमंत्रियों के मंत्री बनने का सिलसिला

    भारत में एक समय जब शुचिता और विचारधारा की राजनीति होती थी तो पदानुक्रम का बड़ा ध्यान रखा जाता था। यह कभी सुनने को नहीं मिलता था कि अमुक जी मुख्यमंत्री थे और बाद में उप मुख्यमंत्री या मंत्री बन गए। एक बार जो मुख्यमंत्री बन जाता था वह फिर या तो केंद्र में मंत्री बनना था या फिर मुख्यमंत्री ही बनता था। मुख्यमंत्रियों के मंत्री बनने की मिसाल नहीं थी। संभवतः भाजपा ने इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से की थी, जहां मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बाबूलाल गौर मंत्री बन गए थे। वे उमा भारती के हटने के...

  • महाराष्ट्र में सब कुछ ठीक नहीं

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिव सेना के नेता एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने गए थे। उन्होंने उप राष्ट्रपति के चुनाव में भाजपा की ओर से तय किए जाने वाले उम्मीदवार को बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया। इसके साथ ही शिंदे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में सब कुछ ठीक है और उनके व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बीच कोई विवाद नहीं है। लेकिन उनके यह कहने का मतलब ही है कि विवाद चल रहा है। तभी फड़नवीस से ज्यादा शिंदे दिल्ली की दौड़ लगा...

  • भाजपा ने शिक्षा मंत्रालय शिंदे को क्यों दिया?

    आमतौर पर यह माना जाता है कि जहां भी भाजपा की सरकार बनती है वह शिक्षा मंत्रालय अपने पास रखती है। केंद्र में तो जब भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी यानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय तब भी भाजपा ने शिक्षा मंत्रालय अपने पास रखा और सबसे बड़े तीन नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी को उसका मंत्री बनाया। जहां गठबंधन की सरकार है वहां मामला अलग है, लेकिन जिस राज्य में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री हो और उसके पास अकेले बहुमत के नजदीक पहुंचने लायक सीटें हों वहा उसने क्यों शिक्षा मंत्रालय अपने पास...

  • शिंदे के मंत्री सीधे उनको फाइल भेज रहे हैं

    महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन यानी महायुति में सब कुछ यकीनन ठीक नहीं है। चाहे कितना भी कहा जाए लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में तनातनी चल रही है। अब खबर है कि शिंदे ने अपनी पार्टी के सभी मंत्रियों से कहा है कि वे अपने मंत्रालय की फाइलें पहले उनके यहां भेजें। यह विशुद्ध रूप से प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उप मुख्यमंत्री का ऐसा कोई प्रोटोकॉल नहीं है कि फाइलें उसके यहां भेजी जाएं। दूसरे उप मुख्यमंत्री अजित पवार के यहां अगर किसी मंत्रालय की फाइल जाती है तो उसका कारण यह है कि अजित पवार...

  • फड़नवीस, शिंदे और उद्धव की राजनीति

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राजनीति की परतें खुल नहीं रही हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि परदे के पीछे क्या चल रहा है। सामने जो हो रहा है उसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन एक तरफ उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री फड़नवीस के प्रति सद्भाव दिखा रहे हैं, उनसे मिल रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला भी कर रहे हैं। उनका ताजा बयान पहलगाम कांड को लेकर है। उन्होंने कहा कि पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

  • योग से पीएम मोदी फिट, पाकिस्तान को किया चित : एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी रोज योग करते हैं और इसलिए वह काफी फिट हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया गया है। यह हम सभी ने देखा है और पाकिस्तान ने भी हमारी ताकत को समझा है।   एकनाथ शिंदे ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। मैं सभी लोगों को योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। योग दिवस हमारे लिए बेहद ही जरूरी है और इसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग की प्रेरणा हम...

  • अहमदाबाद विमान दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण : एकनाथ शिंदे

    गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस त्रासदी ने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।  एकनाथ शिंदे ने इस त्रासदी को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस विमान दुर्घटना में बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों की मृत्यु हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्वयं स्थिति की गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं। इस...

  • पीएम मोदी हिंदुत्व को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं: एकनाथ शिंदे

    Eknath Shinde : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व की विचारधारा को खुलकर आगे बढ़ाने वाले नेता हैं और उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता है।  एकनाथ शिंदे ने कहा, "पीएम मोदी जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं, छिपकर नहीं। आज पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर...

  • चुनौती कानून को है

    न्यायिक मर्यादाओं का खुलेआम उल्लंघन करते हुए राजनीतिक शक्ति का बेलगाम प्रदर्शन किया जाने लगे, तो फिर इंसाफ की अपेक्षाएं धूल मिल जाएंगी। इसलिए यह अपेक्षित है कि महाराष्ट्र सरकार स्टूडियो पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दे। (kunal kamra) स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के कटाक्ष अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आते हैं या नहीं अथवा ऐसी कॉमेडी में क्या अश्लीलता के पुट हैं, यह अलग मुद्दा है। आहत हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह ऐसे व्यंग्य को अदालत में चुनौती दे। संवैधानिक प्रावधानों एवं भावना के मुताबिक इस पर निर्णय लेना न्यायपालिका के...

  • एकनाथ शिंदे का व‍िपक्ष पर तंज

    Eknath Shinde : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाकुंभ नहीं जाने वाले नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये लोग खुद को हिंदुत्ववादी कहते हैं, लेकिन कुंभ नहाने नहीं गए। 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कुंभ में स्नान किया। लेकिन, ये लोग कुंभ नहीं गए। यह काफी हैरान करने वाली बात है। (Eknath Shinde) उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को अद्भुत बताया। कहा कि 144 बाद इस तरह का आयोजन हुआ, जो अपने आप में हम सभी लोगों के लिए हर्ष की बात है, जो कोई भी वहां जाता है, उसका जन्म...

  • फडणवीस और शिंदे को लेकर अटकलें तेज

    मुंबई, भाषा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कई मुद्दों पर मतभेद बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें संरक्षक मंत्री की नियुक्ति से लेकर अलग-अलग समीक्षा बैठकें करना शामिल है। भाजपा के नेतृत्व वाले तीन दलों के गठबंधन महायुति ने तीन महीने पहले महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। हालांकि दोनों के बीच मतभेद की अटकलों पर विराम लगाने के लिए कोई भी स्पष्टीकरण या दावा नाकाफी साबित हो रहा है। पिछले नवंबर में नतीजों के बाद भाजपा ने फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था,...

  • पवार ने शिंदे को सम्मानित किया, उद्धव की पार्टी नाराज

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में अब नई जंग छिड़ गई है। शरद पवार ने शिव सेना तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस पर उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेताओं ने नाराजगी जताई है और उन्होंने शरद पवार पर हमला किया है। उद्धव की पार्टी के राज्यसभा सांसद और बड़बोले प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि शिंदे ने अमित शाह के साथ मिल कर शिव सेना को तोड़ा था और उन्हें शरद पवार सम्मानित कर रहे हैं। उद्धव की पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी...

  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस सरकार का विस्तार शनिवार, 14 दिसंबर को हो सकता है। मुख्यमंत्री के रूप में फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शपथ लेने के नौ दिन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इन तीनों की शपथ पांच दिसंबर को हुई थी। उससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र के नतीजे आए थे। बहरहाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को कहा कि कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला तय हो गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि शनिवार, 14 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा। हालांकि विभागों के...

  • फड़नवीस तीसरी बार सीएम बने

    मुंबई। देवेंद्र फड़नवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे आजाद मैदान में फड़नवीस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी शपथ ली। दोनों राज्य के उप मुख्यमंत्री बने हैं। बाकी मंत्रियों की शपथ बाद में होगी। उससे पहले तीनों पार्टियों के नेता मंत्रियों की संख्या, नाम और उनके विभागों के बारे में विचार विमर्श करेंगे। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। गौरतलब है कि फड़नवीस महाराष्ट्र में भाजपा के पहले...

  • उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे शिंदे!

    Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को देवेंद्र फड़नवीस की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वे अब भी गृह मंत्रालय लेने पर अड़े हैं। गौरतलब है कि उनकी सरकार में जब देवेंद्र फड़नवीस उप मुख्यमंत्री थे तो गृह मंत्रालय उनके पास था। इसी फॉर्मूले से शिंदे गृह मंत्रालय की मांग कर रहे हैं। also  read: दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ विवाद: रक्षा मंत्री...

  • देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई : एकनाथ शिंदे

    Eknath Shinde: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में बुधवार को देवेंद्र फडणवीस के चयन के बाद महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उन्हें मुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दी है। शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "ढाई साल पूरे होने पर मैं बहुत खुश हूं। पिछले ढाई साल में महायुति सरकार ने टीम भावना के साथ काम किया है, जो उल्लेखनीय है। यह इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए। महायुति ने सरकार बनाने का...

  • आज हो सकता है सीएम का फैसला

    Maharshtra New CM:  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन होने जा रहे हैं और मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नेता देवेंद्र फड़नवीस के नाम पर सहमति बनी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि सोमवार यानी दो दिसंबर को मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। हालांकि यह भी खबर आ रही है कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंगलवार, तीन दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी और...

  • शिंदे अपना खेल नहीं खेल रहे हैं

    अब कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की वजह से रूका है। शिव सेना ने पहले बिहार फॉर्मूले के आधार पर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। कई बार की बातचीत के बाद जब शिंदे पीछे हटे और कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह, जिसको भी मुख्यमंत्री बनाएंगे वे उन्हें स्वीकार करने को तैयार हैं तो दूसरा पेंच आ गया। अब कहा जा रहा है कि शिंदे गृह या वित्त मंत्रालय रखना चाहते हैं। उनकी पार्टी का कहना है कि शिंदे की सरकार में ये दोनों विभाग सहयोगी पार्टियों के...

  • महाराष्ट्र में सरकार गठन में पेंच फंसा

    Maharashtra government: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में पेंच फंस गया है। बताया जा रहा है कि शिव सेना ने मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने पर राज्य सरकार में गृह और वित्त मंत्रालय की मांग की है। भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि गृह मंत्रालय उसे खुद रखना है और वित्त मंत्रालय पहले से एनसीपी नेता अजित पवार के पास है। गौरतलब है कि अजित पवार वित्त मंत्रालय के साथ ही उप मुख्यमंत्री का पद चाहते हैं। परंतु शिव सेना की मांग के कारण मामला उलझ गया है और इसलिए शुक्रवार को होने वाली महायुति यानी भाजपा, शिव...

और लोड करें