Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को देवेंद्र फड़नवीस की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि वे फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वे अब भी गृह मंत्रालय लेने पर अड़े हैं।
गौरतलब है कि उनकी सरकार में जब देवेंद्र फड़नवीस उप मुख्यमंत्री थे तो गृह मंत्रालय उनके पास था। इसी फॉर्मूले से शिंदे गृह मंत्रालय की मांग कर रहे हैं।
also read: दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ विवाद: रक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवेंद्र फड़नवीस एक बार फिर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा बंगले पर पहुंचे।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात में अंतिम फैसला हुआ। हालांकि मीडिया को इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
इससे पहले साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बारे में पूछा तो अजित पवार ने कहा- कोई ले रहा है, या नहीं, ये अलग बात है।(Eknath Shinde)
इन लोगों का शाम तक तय होगा पर मैं तो कल शपथ ले रहा हूं यह तय है। इस पर शिंदे ने तंज करने के अंदाज में कहा- अजित दादा को दिन में और शाम को शपथ लेने का अनुभव है।
गौरतलब है कि अजित पवार ने 2019 में फड़नवीस के साथ तड़के पांच बजे उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी लेकिन चार दिन बाद ही उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- हम तीनों नेता एक हैं। डिप्टी सीएम और सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं। मैंने एकनाथ जी से सरकार में शामिल होने और डिप्टी सीएम बनने का अनुरोध किया था।
उसके बाद शिंदे ने कहा- मुझे क्या मिल रहा है, यह सवाल ही नहीं था। हमारे मन में सिर्फ यह भावना थी कि महाराष्ट्र को क्या मिला। इसी पर हमने काम किया।
महायुति में कोई ऊंच नीच नहीं है। सब ठीक है। उन्होंने कहा- पिछली बार देवेंद्र फड़नवीसजी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। इस बार मैं उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर ले रहा हूं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

