नौवीं कक्षा में एसआईआर और इमरजेंसी की पढ़ाई
नई दिल्ली। नेशनल कौंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी ने नौवीं कक्षा के समाज विज्ञान की किताब में इमरजेंसी और एसआईआर का अध्याय जोड़ा है। किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी गई है और समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष शब्द भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की सरकार ने इमरजेंसी के समय संविधान के 42वें संशोधन के जरिए इन दोनों शब्दों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया था। बहरहाल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बारे में इस किताब में बताया गया है कि इसका मुख्य काम मतदाता सूची को अपडेट...