जयशंकर का जोर यूरोप पर ही चलता है
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर केंद्र सरकार के उन मंत्रियों में हैं, जिनकी खूब रील बनती है। उनकी आंखों से भी लेजर लाइट निकलने वाली रील्स बनती रहती हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि उनका सारा जोर यूरोप के देशों पर चलता है और सारी भाषणबाजी पाकिस्तान को लेकर होती है। चीन और अमेरिका या रूस के बारे में वे कम ही बोलते हैं या नहीं बोलते हैं। जब बोलते हैं तो अच्छा ही बोलते हैं। लेकिन जब यूरोप की बारी आती है तो वे कुछ भी कहते हैं। अक्सर बिना सिर पैर की बातें भी करते हैं। जैसे...