इजराइल का पेच है
ईरान के पड़ोसी देशों का अहसास है कि मौजूदा लड़ाई ने उस क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बदल दिया है। उन्हें यह अंदेशा भी है कि ईरान की निर्णायक हार नेतन्याहू की ‘ग्रेटर इजराइल’ की महत्त्वाकांक्षा को बल प्रदान करेगी। अमेरिका- ईरान युद्ध खत्म होने के बारे में रविवार को गुजरते हुए पहर के साथ माहौल बदला। सुबह समझौता करीब दिखा। खुद डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि मूल बिंदुओं पर रजामंदी हो गई है। उन्होंने समझौते की कुछ शर्तों को सार्वजनिक भी कर दिया। तब तेहरान स्थित सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी अधिकारियों ने यह कहते हुए...