गडकरी ने पहले बयान दिया फिर सफाई दी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान बहुत चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गडकरी का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपनी चाहिए’। यह बयान सामने आने के बाद माना गया कि वे अब सरकार से हटना चाह रहे हैं। हालांकि बाद में उनके कार्यालय की ओर से सफाई जारी की गई। गडकरी के ऑफिस की ओर से कहा गया, 'उन्होंने अपने लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट से जुड़े सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की बात कही...