सरकार ने बनवा दी विपक्षी एकजुटता
संसद के बजट सत्र से पहले विपक्ष बिखरा हुआ था। ‘इंडिया’ ब्लॉक पार्टियों में आपसी अविश्वास चरम पर था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोलकाता गए थे और ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता घोषित करके आए थे। उन्होंने कहा था कि सिर्फ ममता ही भाजपा से लड़ सकती हैं। यह राहुल गांधी के नेतृत्व पर बड़ा सवाल था। उधर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से राजद और कांग्रेस में स्थायी दूरी बनी दिख रही है। कांग्रेस के नेता अकेले राजनीति करने के पक्ष में हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की केंद्र सरकार...