प्रियंका लौट सकती हैं उत्तर प्रदेश
सोमवार, 12 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन था। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने प्रियंका का जन्मदिन उस तरह से तो नहीं मनाया, जिस तरह से सोनिया और राहुल गांधी का मनाया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अंदर बड़ा जोश देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका जन्मदिन मनाया और साथ ही कई राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। कांग्रेस नेताओं ने अगले तीन महीने में राज्य के अलग अलग हिस्सों में पहुंचने और अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता से संपर्क करने का अभियान शुरू किया। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष...