राजीव चंद्रशेखर को मंच पर जगह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दक्षिण भारत के दौरे पर गए तो उन्होंने केरल में अडानी समूह के बनाए विझिंजम पोर्ट का उद्घाटन किया। यह मौका राज्य की विजयन सरकार के चार साल पूरे होने का भी था। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के साथ साथ तिरूवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी बैठे। लेकिन हैरानी की बात थी तिरूवनंतपुरम में थरूर से हारे राजीव चंद्रशेखर भी मंच पर बैठे। पिछले दिनों उनको भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। अब सवाल है कि किसी प्रोटोकॉल के तहत उनको मंच पर जगह मिली? क्या सभी...