राहुल ने सूची में ओबीसी, एससी, एसटी की तलाश की
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को केंद्रीय सूचना आयुक्त के चयन के लिए हुई तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राहुल गांधी शामिल हुए। बंद कमरे में हुई इस बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के साथ साथ आठ अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर विचार किया गया। गौरतलब है कि हीरालाल समारिया का कार्यकाल पूरा होने के बाद सितंबर से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली है और 10 में से आठ अन्य पद तो 2023 से ही खाली हैं। सूचना आयुक्तों के अलावा एक...