भाजपा-शिव सेना में घमासान
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिव सेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। शिंदे के बार बार दिल्ली आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने से वैसे ही महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को भी यह चिंता घेरे रहती है कि जब इतने वर्षों तक शिव सेना में रहने के बाद बाल ठाकरे के परिवार से अलग होने और उनकी पार्टी तोड़ने में एकनाथ शिंदे को समय नहीं लगा तो वे फड़नवीस और भाजपा के साथ क्या कर सकते हैं! वैसे...