शिफ्ट हो रहे या आबादी घटा रहे है?
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में तीन चरण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए हैं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने एक लेख लिखा है, जिसमें कहा है कि जनसंख्या कम करने का यह अच्छा उपाय है। अरविंद केजरीवाल ने भी तंज किया था कि सरकार को जनगणना कराने की जरुरत ही नहीं है, चुनाव आयोग अपने आप 140 करोड़ की आबादी को 50 करोड़ कर देगा। लेकिन इस मजाक से अलग इतनी बड़ी संख्या में लोगों का नाम कटना हैरान करने वाला है।...