Trinamool

  • तृणमूल और शिव सेना की ठीक नहीं तुलना

    पिछले कई दिनों से यह तुलना हो रही है कि जैसे शिव सेना टूटी और एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी पर कब्जा कर लिया उसी तरह तृणमूल कांग्रेस में भी टूट हुई है। दोनों के टूटनें में कई समानताएं हैं लेकिन एक ऐसी असमानता है, जो इस पूरी तुलना को गलत कर देती है। समानता यह है कि दोनों पार्टियों के सांसद और विधायक टूट गए। दो तिहाई से ज्यादा विधायकों ने अलग गुट की मान्यता हासिल कर ली है और दो तिहाई सांसद भी अलग होकर एक पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह समानता भी है...

  • तिनका-तिनका बिखरता तृणमूल

    संभावना इस बात की है कि जैसे उनके 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया है वैसे उनके 41 सांसदों में से 30 से ज्यादा सांसद अलग गुट बनाएं या सीधे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा संसद के दोनों सदनों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत के करीब तक पहुंच जाएगी। बहरहाल, अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के सामने अस्तित्व का संकट है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मध्य में जिस बात की आशंका जताई जा रही थी वह सामने आने लगी है। हालांकि तब किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी...

  • तृणमूल का आगे क्या होगा?

    यह लाख टके का सवाल है कि तृणमूल कांग्रेस का क्या होगा? इसमें कोई संदेह नहीं है कि ममता बनर्जी सडक पर उतर कर लड़ने वाली नेता हैं और वे आसानी से भाजपा को सरकार नहीं चलाने देंगी। जिस तरह भाजपा को ओडिशा में कोई चुनौती नहीं मिल रही है वैसा पश्चिम बंगाल में नहीं होगा। वहां ममता बनर्जी लगातार सरकार से भिड़ती रहेंगी। लेकिन उम्र उनके साथ नहीं है। दूसरे, उन्होंने भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है लेकिन उनकी छवि वैसी नहीं है, जैसी ममता की रही है। इसलिए पार्टी के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे...

  • तृणमूल, भाजपा ने लगाए हमले के आरोप

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी मेदिनीपुर में सोमवार को तृणमूल के लोगों ने हमला किया तो दूसरी ओर तृणमूल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि बनगांव में गोली चला कर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला किया। भाजपा कहा है कि पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में एक सौ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को...

  • तृणमूल और चुनाव आयोग आमने सामने

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं लेकिन असली लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग में चल रही है। चुनाव आयोग ने बुधवार को वह किया, जो इससे पहले किसी संवैधानिक संस्था ने नहीं किया होगा। आयोग ने सीधे नाम लेकर तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी दी। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद आयोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एंव सोर्स...

  • तृणमूल ने भी जारी किया आरोपपत्र

    कोलकाता। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की 15 साल की सरकार के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया तो दूसरी ओर इसके कुछ घंटे के बाद ही तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया। तृणमूल कांग्रेस के आरोपपत्र में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर अमित शाह से जवाब मांगा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले तीन वर्षों से खून बहा रहा है। महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘भाजपा बंगाल में अपने नफरत भरे असम शैली के...

  • जेपीसी में शामिल होने पर तृणमूल को ऐतराज

    गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाए जाने के प्रावधान वाले बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। लोकसभा में जिस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बिल पेश किया उस समय विपक्ष ने बड़ा हंगामा किया। विपक्ष के सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़ी और उसके गोले बना कर अमित शाह की ओर उछाले। उन्होंने इस पर कोई चर्चा नहीं होने दी। बिना चर्चा को बिल को संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में भेजा गया। अब जेपीसी के गठन का विवाद अलग शुरू हो गया है।...

  • तृणमूल ने केरल उपचुनाव को दिलचस्प बनाया

    पश्चिम बंगाल में सरकार चला रहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस केरल में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसने केरल की नीलांबुर उपचुनाव को बहुत दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर लेफ्ट फ्रंट के समर्थन से पीवी अनवर निर्दलीय जीते थे। उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। इस बार फिर अनवर निर्दलीय लड़ रहे हैं और समर्थन कर रही है ममता बनर्जी की पार्टी। असल में वे ममता बनर्जी की पार्टी के केरल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ममता ने अलग अलग राज्यों में कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं के सहारे ही अपनी पार्टी...

और लोड करें