मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप
नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत खास हैं और इससे दुनिया के कई देश जलते हैं। एक मीडिया हाउस से बातचीत में गोर ने कहा कि अमेरिका की नजरों में भारत का ऐसा महत्व है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते हैं। गोर का यह कहना गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों से कई दूसरे देश ‘जलते’ हैं। गोर ने कहा...