नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सात दिन में छठी बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। ऐसा लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान का मसला उनकी दैनिक रूटिन में शामिल हो गया है। वे रोज एक बार जरूर इस बारे में बोल रहे हैं।
ट्रंप ने शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया और अगर वे सीजफायर नहीं कराते तो परमाणु युद्ध छिड़ सकता था। उन्होंने यह भी दोहराया कि इसके लिए उन्होंने व्यापार का सहारा लिया।
भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बयान
ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि वे परमाणु युद्ध के बहुत करीब पहुंच गए थे। शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालात बहुत गंभीर हो गए थे। दोनों देश परमाणु हथियार वाले देश हैं और उनका अगला कदम क्या होता? फिर उन्होंने एन वर्ड का इस्तेमाल किया।
ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान जंग को रोकना उनकी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। हालांकि उन्हें इसका उतना क्रेडिट नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को जंग रोकने के बदले उनके साथ व्यापार करने का प्रस्ताव रखा था। अब मैं व्यापार का इस्तेमाल हिसाब चुकता करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।
Also Read: नाम चुनने में राजनीति तो हुई है
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



