अमेरिका की हैसियत नहीं बची: ईरान
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका की ऐसी हैसियत नहीं बची कि वह किसी देश पर अपनी शर्तें थोप सके। ईरान ने मंगलवार को कहा कि अब अमेरिका ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह दूसरे देशों को बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे। रूस का दौरा खत्म करके वे मंगलवार को तीन दिन में तीसरी बार इस्लामाबाद पहुंचे। उधर ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता...