केरलम में भी वंदे मातरम लेकिन बंगाल, असम में नहीं
सोमवार, 18 मई को केरलम में वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्रियों की शपथ कराई गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। सोचें, एक हफ्ते पहले ही उन्होंने तमिलनाडु में भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। यह भी एक तरह का रिकॉर्ड ही होगा कि एक हफ्ते में एक राज्यपाल दो दो बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की शपथ कराए। असल में आरएन रवि के तमिलनाडु से हटा कर पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने के बाद केरल के राज्यपाल आर्लेकर ही तमिलनाडु के प्रभारी हैं। बहरहाल, तमिलनाडु की तरह केरलम में भी शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने...