वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत
नई दिल्ली। भारतीय पर्यटकों के एक पसंदीदा डेस्टिनेशन वियतनाम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक बोट पलट जाने से डूब कर 15 भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ। बोट पर चालक दल के चार सदस्यों सहित 36 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोट में सवार कुल 36 लोगों में से 32 भारतीय थे। इनमें से दो महिलाओं सहित 15 की मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे। राहत व बचाव दल...