Vladimir Putin

  • पुतिन मिलना चाहते तो क्या सरकार रोक लेती?

    यह बड़ा सवाल है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चाहते कि दिल्ली में वे सोनिया और राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे तो क्या केंद्र सरकार उनको ऐसा करने से रोक सकती थी? पुतिन या कोई भी विदेशी मेहमान अगर अपनी यात्रा के दौरान किसी से मिलना चाहता या किसी खास जगह पर जाना चाहता है तो सरकार उसको नहीं रोक सकती है। उसको रोकने का एक ही आधार हो सकता है कि उसकी सुरक्षा को खतरा हो या उसकी यात्रा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ हो। लोकसभा या राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष से...

  • मोदी-पुतिन की कूटनीति दुनिया ने देखी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ भारत के संबंधों को ‘ध्रुव तारे की तरह अटल’ बताया। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले राष्ट्रपति पुतिन ने ही साझेदारी की नई बुनियाद रखी थी और उसके बाद दुनिया के कितने संकट देखे, दोनों देशों ने कितने उतार चढ़ाव देखे फिर भी दोनों के संबंध स्थिर रहे। दोनों देशों ने अपने नागरिकों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के साथ साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के नए लक्ष्य तय किए। रूस समय की कसौटी पर आजमाया हुआ भारत का दोस्त है। उसे सही अर्थों में भारत का सदाबहार दोस्त कह सकते हैं।...

  • पुतिन की मोदी ने की अगवानी

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। शाम सात बजे पुतिन का विमान पालम हवाईअड्डे पर उतरा। विमान से निकलने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ और मोदी ने उनको गले लगा कर अगवानी की। हवाईअड्डे पर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां मोदी ने उनको स्वागत में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई बड़े नेता और मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।...

  • राहुल को पुतिन से मिलने नहीं दे रही सरकार

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने से चंद घंटे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिकायत की है कि सरकार उनको पुतिन से नहीं मिलने दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी मेहमानों से कहती है कि वे नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें। गुरुवार को संसद परिसर में राहुल ने कहा, ‘केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है’। राहुल ने आगे कहा, हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर...

  • दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे। स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।  दिल्ली पहुंचने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर भी पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा...

  • ‘असीमित दोस्ती’ कैसे बने?

    कुल मिला कर द्विपक्षीय संबंध रूस के पक्ष में बेहद झुका हुआ है। उसका क्या समाधान पुतिन पेश करेंगे? उधर रूस और चीन के हित एक दूसरे के संपूरक बने हुए हैं, जबकि यह पहलू भारत के नजरिए एक समस्या है। नई दिल्ली आने से ठीक पहले व्लादीमीर पुतिन ने भारत- रूस के संबंध के बारे में अपना टेम्पलेट सामने रखा है। उन्होंने संदेश दिया कि वे भारत से वैसी ही ‘असीमित दोस्ती’ चाहते हैं, जैसी उन्होंने चीन के स्थापित की है। पुतिन ने कहा- ‘चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हमने आर्थिक मुद्दों पर ठोस वार्ता कायम की...

  • आज भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। वे दोनों देशों के बीच होने वाले सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनकी यात्रा में दोनों देशों के बीच कई बड़े रक्षा समझौते होने की उम्मीद है। पुतिन की भारत यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले मंगलवार को रूसी संसद ने दोनों देशों के बीच हुए एक रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी। इसके जरिए दोनों देश एक दूसरे के रक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। बहरहाल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिसंबर को भारत पहुंचेंगें और पांच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

  • भारत आ रहे हैं पुतिन

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ऊनका यह दौरा काफी पहले से तय था लेकिन शुक्रवार को इसका आधिकारिक घोषणा की गई। राष्ट्रपति पुतिन चार दिसंबर को दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। 2022 में यूक्रेन के साथ जंग शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। वे 23वें भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन की भारत यात्रा के दौरान कई रक्षा सौदों पर दस्तखत होने की संभावना है। गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच एक सालाना बैठक होती है। हर साल दोनों देश...

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन राजकीय दौरे पर  4-5 दिसंबर को भारत आएंगे। इस दौरान वे 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।  विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। वहीं, भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में डिनर का आयोजन करेंगी। बता दें कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध है। दोनों देशों ने जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है।...

  • भारत दौरे से पहले पुतिन ने अमेरिका को घेरा, बोले-‘मुझे भरोसा, बाहरी दबाव से नहीं झुकेंगे पीएम मोदी’

    अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को के साथ तेल व्यापार जारी रखने के भारत के फैसले का पुरजोर समर्थन किया।  इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और रूस से तेल आयात रोकने के लिए दबाव बनाने के प्रयास के लिए अमेरिका को जमकर फटकार लगाई। सोची के वल्दाई डिस्कशन क्लब में रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को एक 'संतुलित और बुद्धिमान नेता' बताया। उन्होंने भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद के...

  • पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में भारत की तारीफ करते हुए लिखा कि भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी समेत कई क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त सफलताएं हासिल की हैं। रूसी राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि भारत का पूरी दुनिया में सम्मान है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भेजे संदेश में कहा, ''भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी...

  • 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन मिलेंगे

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरकार मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी। बताया  जा रहा है कि दोनों के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बातचीत होगी। राष्ट्रपति  ट्रंप ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक से जुड़ी बाकी जानकारियां जल्दी ही दुनिया को बताई जाएंगी। गौरतलब है कि ट्रंप पहले कह चुके हैं कि वे पुतिन से मिल कर जल्दी से जल्दी यूक्रेन युद्ध खत्म करने...

  • मोदी ने पुतिन को फोन लगाया

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद भारत ने रूस, चीन और ब्राजील के प्रति सद्भाव दिखाना शुरू किया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से फोन पर बातचीत के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया। दोनों के बीच दोपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का न्योता दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बारे में भी मोदी को बताया। टेलीफोन पर हुई बातचीत में रूसी राष्ट्रपति...

  • पुतिन आएंगे भारत दौर पर

    नई दिल्ली। रूस के साथ कारोबार करने की वजह से भारत के ऊपर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बीच खबर आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे। वे इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकते हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के दौरे पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने यह जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक डोवालल ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात में कहा, ‘अब हमारे बहुत अच्छे रिश्ते बन गए...

  • ईरान पर बिना उकसावे के किए गए हमले का कोई औचित्य नहीं : पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ की गई बिना उकसावे की सैन्य आक्रामकता का कोई आधार या औचित्य नहीं है। यह टिप्पणी उन्होंने रूस दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के साथ एक बैठक के दौरान की।  पुतिन ने अरागची से कहा आपकी रूस यात्रा एक कठिन समय में हो रही है, जब आपके देश और पूरे क्षेत्र में गंभीर तनाव बना हुआ है। हमारी स्थिति स्पष्ट है, जिसे रूस के विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बार-बार दोहराया गया है। पुतिन ने कहा कि रूस और ईरान...

  • रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति पुतिन बोले, ‘शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं

    Vladimir Putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संभव है, लेकिन इसके लिए इस संघर्ष के मुख्य कारणों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने इस युद्ध को जटिल मामला बताते हुए सतर्क और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। (Vladimir Putin) पुतिन ने रूसी नौसेना के साथ बैठक के दौरान कहा, "हम सभी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के पक्ष में हैं, लेकिन इसके लिए उन कारणों को भी समाप्त करना होगा, जिनकी वजह से मौजूदा हालात बने हैं।" राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी स्पष्ट...

  • पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे

    putin visit india: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह यात्रा किस महीने में हो सकती है। लावरोव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद रूस की अपनी पहली विदेश यात्रा की है। अब हमारी बारी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है’। (putin visit india) रूस के विदेश मंत्री ने यह बयान 'रूस...

  • हल आसान नहीं है

    russia ukraine war : इस बातचीत से ट्रंप का ये भ्रम जरूर टूट गया होगा कि उनके ‘एक फोन से यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा’। उलटे पुतिन उन्हें इस मांग पर राजी करने में कामयाब हो गए कि मुद्दा युद्धविराम का नहीं, बल्कि शांति के विस्तृत समझौते का है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के बीच हुई फोन वार्ता का सार है कि रूस- यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का रास्ता आसान नहीं है। तकरीबन दो घंटों की इस बातचीत से ट्रंप का ये भ्रम जरूर टूट गया होगा कि उनके ‘एक फोन से पुतिन युद्ध...

  • भारत की यात्रा पर आएंगे पुतिन

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के भारत दौरे की तैयारी हो रही है। रूस ने कहा है कि दोनों देश पुतिन की यात्रा की तारीख तय करने पर बातचीत कर रहे हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक अगले साल भारत और रूस की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए Vladimir Putin भारत आ सकते हैं। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन भारत नहीं आए हैं। तीन साल से ज्यादा समय के बाद उनकी पहली बार भारत की यात्रा होगी। इस बीच यूक्रेन के साथ जंग तेज हो गई। अमेरिका ने यूक्रेन...

  • अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने को तैयार: पुतिन

    मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अमेरिकी चुनाव जीतने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने अमेरिकी चुनावों के नतीजों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी रूस के सोची शहर में एक पोलिसी फोरम के दौरान की। एक लंबे भाषण के अंत में सवालों के जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि वह 'इस अवसर पर (ट्रंप को) संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव पर बधाई देना चाहते हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ट्रंप के साथ...

और लोड करें