महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !
भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार नहीं मिटाएँगी, अपराधी यह संदेश पाते रहेंगे कि शोर कुछ दिन का है, सजा अनिश्चित है। भारत में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कोई नई त्रासदी नहीं है। यह एक पुरानी बीमारी है जो हर कुछ वर्षों में किसी न किसी जघन्य घटना से राष्ट्र की...