राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 188 अंक नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 109 अंक ऊपर खुला था, लेकिन खुलते ही लाल निशान में उतर गया। एक समय यह 656 अंक टूट गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 187.90 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 77,966.35 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 35.75 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,435.95 अंक पर रहा। यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं।

वृहत बाजार में दबाव कम रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.24 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत उतर गया।

Also Read : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की

सेक्टरों से संबंधित सूचकांकों में निफ्टी आईटी समूह का सूचकांक 1.54 प्रतिशत की गिरावट में रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य, एफएमसीजी और ऑटो समूहों के सूचकांक भी नीचे बंद हुए। सार्वजनिक बैंक समूह का सूचकांक 2.05 प्रतिशत और मीडिया का 1.05 प्रतिशत की बढ़त में रहा। धातु समूह में भी बिकवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस में सबसे अधिक पौने तीन प्रतिशत के करीब गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एलएंडटी, इटरनल और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच लुढ़क गये। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और इंडिगो के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी रही।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment