Gold Rate: शादियों के सीजन के बीच सोने के कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। आज यानी 3 दिसंबर को सोने कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि 22 कैरट और 24 कैरेट Gold की कीमत क्या है?
आज यानि 3 दिसंबर को 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। खबर के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के करीब आ गया है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग हैं।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,050 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपये है। और मुंबई में आज 10 ग्राम 22 कैरट सोने की कीमत 70,900 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के रेट में 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
also read: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल से की मुलाकात
सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दअसल शादियों के सीजन में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार कुछ अलग ही नजर आ रहा है एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का कीमत में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में सुधार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को माना जा रहा है।
also read: भारत के सामने जनसंख्या घटने का खतरा नहीं है
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: Business Today


