राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

डिजिटल समावेशन के लिए ट्राई जारी करेगा परामर्श पत्र

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) (ट्राई (TRAI)) ने कहा है कि वह डिजिटल समावेशन (digital inclusion) को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाएगा। इसमें उपकरणों, संपर्क और साक्षरता के तीन प्रमुख पहलुओं पर खासतौर से जोर दिया जाएगा।

भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) द्वारा आयोजित ‘इंडिया डिजिटल समिट 2023’ (‘India Digital Summit 2023’) के मौके पर ट्राई के चेयरमैन पी डी वाघेला (P D Vaghela) ने कहा कि इस मुद्दे पर परामर्श पत्र आने वाले महीनों में जारी हो सकता है। इस परामर्श पत्र में तीन प्रमुख पहलुओं- उपकरणों, संपर्क और साक्षरता पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। वाघेला ने कार्यक्रम में कहा, ‘हम देश में डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाने की योजना बना रहे हैं।’

ट्राई प्रमुख ने डिजिटलीकरण की राह में प्रमुख चुनौतियों को भी रेखांकित किया। इन चुनौतियों में डिजिटल प्रशासन अवसंरचना का पुनरुद्धार, अभिसरण से पैदा होने वाली चुनौतियां और तकनीकी व्यवधानों के कारण निवेश चक्र में कमी शामिल हैं। (भाषा)

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment