घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी की कीमतों में तेजी बरकरार रही। चीन के साथ चावल और गेहूं के दाम भी बढ़ गये जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
मीठे के बाजार में चीनी की कीमत लगातार पांचवें दिन बढ़ी है। आज इसका औसत भाव 189 रुपये बढ़कर 5,570 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। पांच दिन में यह 789 रुपये महंगी हो गयी है। गुड़ का औसत भाव आज 105 रुपये बढ़ा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 32 रुपये चढ़कर 4,105 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं दो रुपये महंगा हुआ और 2,838 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 13 रुपये बढ़ गयी।
Also Read : अखिलेश के बयान से बढ़ा पश्चिम का सियासी तापमान
दाल-दलहनों में उड़द दाल औसतन 16 रुपये महंगी हुई जबकि अन्य दालों में नरमी रही। तुअर दाल का भाव 36 रुपये और मसूर दाल का 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चना दाल 27 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत कमोबेश स्थिर रही।
स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल औसतन 188 रुपये और पाम ऑयल 63 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सूरजमुखी तेल 23 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये सस्ता हुआ। वहीं, वनस्पति 24 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




