• झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिन की ईडी रिमांड पर

    रांची। टेंडर कमीशन घोटाले (Tender Commission Scam) में गिरफ्तार झारखंड के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित स्पेशल पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने मंत्री से पूछताछ के लिए दस दिनों की रिमांड की पेटीशन दी। इस पर कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है। रिमांड पिटीशन पर बहस के दौरान ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने कहा कि टेंडर घोटाले में मंत्री के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। Alamgir Alam ED Remand...

  • झारखंड के मंत्री आलमगीर गिरफ्तार

    रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। ईडी ने बुधवार को आलमगीर आलम से करीब सात घंटे तक पूछताछ की और उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ईडी ने मंत्री के निजी सचिव और निजी सचिव के नौकर के घर पर छापा मारा था। इसमें कार्रवाई में मंत्री के पीए के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए नकद मिले थे। मंत्रालय के टेंडर में कमीशन...

  • हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत हासिल करने की हेमंत सोरेन की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनको तत्काल राहत नहीं दी है। सर्वोच्च अदालत 17 मई को इस बारे में विचार करेगी। अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से 17 मई तक जवाब मांगा। गौरतलब है कि झारखंड में 13 मई से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो एक जून को सातवें चरण तक चलेगी। सोमवार को...

  • भाजपा संविधान की किताब को फाड़कर फेंकना चाहती है: राहुल

    चाईबासा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे। चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चाईबासा में उसी टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी। उन्होंने सिंहभूम सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी...

  • झारखंड में ईडी के छापे में मिली नकदी।

    रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को एक और बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने सोमवार को राज्य में नौ जगहों पर छापे मारे, जिसमें 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर के यहां से 30 करोड़ रुपए की नकदी मिली है। इसके अलावा संजीव लाल के करीबी ठेकेदार मुन्ना सिंह, सड़क निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार और कुलदीप मिंज के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। इसके अलावा तीन और ठिकानों...

  • हेमंत की याचिका पर ईडी को नोटिस

    नई दिल्ली। धन शोधन के मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय, ईडी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने छह मई तक जवाब मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि हाई कोर्ट इस बीच हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुना सकता है। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर अभी फैसला नहीं आया है। इस बीच सोमवार को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर...

  • राहुल को मानहानि केस में झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस (Defamation Case) में बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केस के शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। चाईबासा जिला स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी के खिलाफ 27 फरवरी को गैरजमानती वारंट जारी किया था। इस पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। Rahul Gandhi Defamation Case चाईबासा...

  • बीजेपी विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

    नई दिल्ली। झारखंड के मांडू विधानसभा (Mandu Assembly) से तीन बार के भाजपा विधायक जय प्रकाश पटेल (Jai Prakash Patel) ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पवन खेड़ा मौजूद थे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि जय प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। वहीं जय प्रकाश पटेल (Jai Prakash Patel) ने कांग्रेस का हाथ थामने के...

  • सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुईं

    नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और अलग झारखंड आंदोलन के नेता शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन ने पार्टी छोड़ दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और विधानसभा से इस्तीफा देकर वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यह जेएमएम के लिए बड़ा झटका है। sita soren joined bjp यह भी पढ़ें: केजरीवाल की अब गिरफ्तारी होगी गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में हेमंत सोरेन जेल गए, जिसकी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और अब उनकी भाभी ने पार्टी छोड़ दी है। गौरतलब है कि सीता सोरेन जामा...

  • जेएमएम का मतलब जम कर खाओ: मोदी

    धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड में राज्य की जेएमएम सरकार पर जम कर हमला बोला और कहा कि जेएमएम का मतलब जम कर खाओ। उन्होंने जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला किया। प्रधानमंत्री दो दिन के पूर्वी भारत के दौरे पर हैं, जिसके तहत झारखंड और पश्चिम बंगाल के बाद शनिवार को उनको बिहार के दौरे पर जाना है, जहां वे दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राज्य में फिर से सरकार बनने के बाद उनका यह पहला दौरा होगा। PM Modi target JMM बहरहाल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी धनबाद पहुंचे और बरवाअड्डा...

  • झारखंड में कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल

    रांची। झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। Geeta Kora Joins BJP उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर...

  • झारखंड कांग्रेस में छिड़ा घमासान

    रांची। झारखंड मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान छिड़ा है। पार्टी के 17 मे से 12 विधायकों ने विरोध का झंडा बुलंद किया है। इनमें से 10 विधायकों के दिल्ली पहुंचने की खबर है। इससे पहले पार्टी के आठ विधायकों ने रांची में एक बैठक की। इस बैठक की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने जाकर विधायकों से मुलाकात की और उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन विधायकों ने उनकी बात नहीं सुनी। विधायक दिल्ली में पार्टी आलाकमान से शिकायत करने आए हैं और अगर सुनवाई नहीं होती है तो वे जयपुर...

  • हेमंत सोरेन केस में ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से शुरू की पूछताछ

    Dheeraj Sahu :- झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी आज कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव भी आज ईडी के दफ्तर में पहुंचे हैं। ईडी ने 29 जनवरी को दिल्ली में शांतिनिकेतन स्थित सोरेन के आवास से जो बीएमडब्ल्यू कार बरामद की थी, उसका संबंध धीरज साहू से बताया जा रहा है। इस कार का रजिस्ट्रेशन हरियाणा के मानेसर के पते पर कराया गया था। बुधवार को ईडी की टीम ने इस पते पर दस्तक दी थी। पता चला कि...

  • हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह से ईडी कर रही पूछताछ

    Vinod Singh :- ईडी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह से शुक्रवार को एक बार फिर पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने हेमंत सोरेन के साथ उसकी व्हाट्सएप चैटिंग का 539 पन्नों का रिकॉर्ड निकाला है। इस चैटिंग में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए मोटी रकम के ऑफर से लेकर कई तरह के डील से जुड़े ब्योरे हैं। ईडी विनोद सिंह से जानना चाहेगी कि उसने हेमंत सोरेन को व्हाटसएप के जरिए जो मेसेज भेजे थे, उसपर उन्होंने क्या जवाब दिए थे। अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए उसने जो सिफारिश की थी, उसका क्या नतीजा निकला...

  • ईडी ने हेमंत सोरेन केस में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को भेजा समन

    Dheeraj Prasad Sahu :- ईडी ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू को समन भेजा है। एजेंसी हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका बयान दर्ज करेगी। धरीज साहू के आवास पर बीते दिसंबर में आयकर की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी हुई थी। इस छापेमारी में उनके ओडिशा स्थित ठिकानों से 351 करोड़ से भी ज्यादा की नगद रकम बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि ईडी को हेमंत सोरेन से धीरज साहू के संबंधों के कुछ सबूत हाथ लगे हैं। बीते 29 जनवरी को दिल्ली में शांतिनिकेतन स्थित सोरेन के...

  • चम्पई सरकार को बहुमत हासिल

    रांची। झारखंड में बड़ी जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री बने चम्पई सोरेन ने सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया। चम्पई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करते समय 43 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी थी लेकिन सोमवार को हुए बहुमत परीक्षण में उनकी सरकार के समर्थन में 47 वोट पड़े और विपक्ष में 29 वोट पड़े। ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बहुमत परीक्षण में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर हमला किया और यहां तक कहा कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन की भी भूमिका है क्योंकि उनको वहीं से...

  • कोयला ढोने वाले युवाओं से मिले राहुल

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन झारखंड में ऐसे युवाओं से मिले, जो अपनी रोजी रोटी के लिए साइकिल से कोयला ढोते हैं। एक साइकिल पर युवा दो क्विंटल तक कोयला ढोकर मीलों ले जाते हैं। राहुल ने ऐसे एक युवा की कोयले से लदी साइकिल भी चलाई। उन्होंने इस मौके पर भाजपा को निशाना बनाया और कहा कि झारखंड मे आदिवासियों की सरकार है, जो भाजपा को पसंद नहीं है। इससे पहले सोमवार को झारखंड में अपनी यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी ने रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से शुरुआत की। कोयला...

  • हेमंत सोरेन ने कहा मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय

    Hemant Soren :- झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य विधानसभा में राजभवन और केंद्र सरकार की एजेंसियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की रात को मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का एक काला अध्याय है। एक सुनियोजित साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है और राजभवन भी इस साजिश में शामिल है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा सदन में पेश किए विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्होंने मुझे साढ़े आठ एकड़ जमीन के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है, लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि...

  • हेमंत को नहीं मिली राहत

    रांची/नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उनको पहले रांची हाई कोर्ट में अपील करनी चाहिए थी। हालांकि बुधवार रात को हुई गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने गुरुवार को हाई कोर्ट में याचिका दी थी। लेकिन फिर वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और वहां कहा कि वे हाई कोर्ट की याचिका वापस ले लेंगे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनको हाई कोर्ट में...

  • चम्पई सोरेन बने झारखंड के सीएम

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चम्पई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनको शुक्रवार को शपथ दिलाई। इससे पहले गुरुवार को रात 11 बजे राज्यपाल ने चम्पई सोरेन को बुला कर सरकार बनाने का न्योता दिया था। चम्पई सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में 12 बज कर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि...

और लोड करें