दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार मुथुवेल पांडियन उर्फ टाइगर के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए 16 प्रमाणपत्र मिल गया है। फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ की अवधि 165 मिनट यानी करीब पौने तीन घंटे है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें मुथुवेल पांडियन के नए मिशन और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिली है।
Also Read : नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, अन्ना राजन और जतिन सरना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल और शिवा राजकुमार विशेष भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि विजय सेतुपति भी फिल्म में खास अंदाज में नजर आएंगे।
वर्ष 2023 में प्रदर्शित ‘जेलर’ की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म का संगीत दे रहे हैं। विजय कार्तिक कन्नन ने छायांकन, जबकि आर. निर्मल ने संपादन का जिम्मा संभाला है।
कलानिधि मारन के निर्माण में सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले ‘जेलर 2 सुपर शो’ नौ अक्टूबर से सन नेक्स्ट पर प्रसारित किया जाएगा।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



