हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और ‘जुरासिक पार्क’ तथा ‘द पियानो’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए चर्चित सैम नील का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
नील का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में निधन हो गया। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जारी बयान में कहा गया कि उनका निधन “अचानक और अप्रत्याशित” था। बयान के अनुसार, निधन के समय वह कैंसर से पीड़ित नहीं थे। हालांकि, मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
परिवार ने कहा, “सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।
नील ने वर्ष 2023 में खुलासा किया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिंफोमा नामक दुर्लभ प्रकार के नॉन-हॉजकिन लिंफोमा का पता चला था।
साल 1947 में उत्तरी आयरलैंड में जन्मे श्री नील का मूल नाम निगेल नील था। सात वर्ष की उम्र में उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया। उन्होंने बाद में ‘सैम’ नाम अपनाया क्योंकि उनके स्कूल में निगेल नाम के कई छात्र थे। उनका परिवार दक्षिण द्वीप के डुनेडिन में बस गया और उनकी पढ़ाई क्राइस्टचर्च के बोर्डिंग स्कूल में हुई।
Also Read : शुभमन गिल और श्री चरणी प्लेयर ऑफ़ द मंथ की होड़ में
नील ने 1977 में न्यूजीलैंड की फिल्म स्लीपिंग डॉग्स से मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई। यह एक दशक से अधिक समय बाद बनी न्यूजीलैंड की पहली फीचर फिल्म थी।
उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान 1979 में गिलियन आर्मस्ट्रांग निर्देशित माय ब्रिलियंट करियर से मिली। इसके बाद उन्होंने डेड काल्म, स्वीट रिवेंज, द पियानो और इवेंट होराइजन जैसी फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभायीं।
उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जुरासिक पार्क में पुराजीव विज्ञानी डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली। फिल्म में उन्होंने लॉरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम और रिचर्ड एटनबरो के साथ अभिनय किया।
उन्होंने द लॉस्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क (1997) में अभिनय नहीं किया, लेकिन जुरासिक पार्क III (2001) और जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन (2022) में डॉ. ग्रांट की भूमिका में वापसी की।
मार्च 2023 में उनकी आत्मकथा डिड आई एवर टेल यू दिस? प्रकाशित हुई थी। फिल्म जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्वीकृति से उन्हें नाइटहुड की उपाधि भी प्रदान की गयी थी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


