राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिखाई ‘पेड्डी पहलवान’ की झलक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस कड़ी में, फिल्ममेकर्स ने राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने ‘पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे’ टाइटल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। 

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके किरदार की झलक दिखाई। पोस्ट में लिखा, ”फिल्म में राम चरण का हौसला, उनका खेल और उनका आत्मसम्मान साफ नजर आएगा। ‘पेड्डी’ फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

राम चरण के किरदार को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Also Read : ‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’

वीडियो में राम चरण का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इस नए वीडियो ने पूरी कहानी को ही नया मोड़ दे दिया है। इसमें राम चरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है। उनका यह लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

वीडियो की शुरुआत एक दमदार आवाज़ से होती है, जिसमें कहा जाता है, ”कुश्ती कोई ऐसा स्पोर्ट नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं। यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?

वीडियो के आखिर में राम चरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ”यह गेम मेरा गर्व है।

फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =