पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने करीब सात साल बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर बदली है। प्रभास की नई डीपी में उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर नजर आ रहा है। प्रभास के इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्रभास ‘फौजी’ में एक बेहद दमदार और इंटेंस किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में जारी पोस्टर में वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। चट्टान पर बैठे प्रभास के आसपास कई लाशें नजर आ रही हैं, जबकि उनके हाथ में बंदूक है। उनका यह खतरनाक अवतार प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
Also Read : मेलबर्न रेनेगेड्स ने ट्विनिंग को अपना डब्ल्यूबीबीएल कोच बनाया
‘फौजी’ का निर्देशन ‘सीता रामम’ फेम हनु राघवपुड़ी ने किया है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर ने भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है। टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रहा है।
‘फौजी’ एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास को एक अलग और दमदार अंदाज में पेश किया जाएगा। प्रभास, माइथ्री मूवी मेकर्स और हनु राघवपुड़ी के इस सहयोग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में तीन दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



